फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three thieves caught with six stolen bikes, one absconding

चोरी की छह बाइकों के साथ तीन चोर पकड़े, एक फरार

Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three thieves caught with six stolen bikes, one absconding
गंगोह पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर और बरामद बाइक - फोटो : SAHARANPUR
चोरी की छह बाइकों के साथ तीन चोर पकड़े, एक फरार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार अन्य बाइक बरामद की है। तलाशी में आरोपियों से दो चाकू, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकडे़ गए आरोपियों का चालान किया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धलापड़ा चौकी के समीप चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रोका। युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। इनमें से एक युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों बाइक भी चोरी की होने की जानकारी मिली और आरोपियों की निशानदेही पर गांव घाटमपुर से आरोपी नौशाद पुत्र मांगा के घर पर छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई चार अन्य बाइक बरामद की गई। पुलिस को देख आरोपी नौशाद फरार हो गया। बाइक चोर हरियाणा के जिला यमुनानगर के थाना गांधीनगर अंतर्गत विशाल पुत्र ज्ञान सिंह, गौरव पुत्र राजकुमार और योगेश उर्फ बंटी पुत्र विपिन सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए चोरों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed