{"_id":"612535c08ebc3e7a0d5b7833","slug":"three-thieves-caught-seven-stolen-bikes-recovered-saharanpur-news-mrt553159993","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर पकड़े, चोरी की सात बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोर पकड़े, चोरी की सात बाइक बरामद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन चोर पकड़े, चोरी की सात बाइक बरामद
नागल (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने गांव पहाड़पुर के जंगल से बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की है।
सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया की सोमवार शाम करीब चार बजे थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पहाड़पुर के जंगल में अख्तर के बाग के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीनों बदमाश को बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संजय उर्फ काला पुत्र पप्पू निवासी पहाड़पुर थाना नागल एवं अजय पुत्र विक्रम सिंह, अमन पुत्र राम भजन सिंह निवासीगण फुलासी थाना देवबंद बताया। चोरों ने मौके से ही छह अन्य बाइक एक गन्ने के खेत से बरामद कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह बाइक उन्होंने दगड़ोली, पहाड़पुर, पानीपत, दिल्ली, नकुड़ आदि जगह से चोरी की है। उन्होंने बताया कि वह अभी तक वह करीब 100 बाइक चोरी कर चुके हैं।
गिरोह के सरगना संजय ने बताया कि अजय व रमन उसके द्वारा चोरी की गई बाइक को बिकवाने में उसकी मदद करते थे। चोरों से एक चाकू, गांव दगडोली से प्रेम सिंह सिंह के यहां की गई चोरी में तीन हजार की नगदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।