{"_id":"61eb06f039f7001d6f7912b9","slug":"three-thieves-caught-in-a-pickup-with-stolen-goods-saharanpur-news-mrt5741499105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान सहित पिकअप सवार तीन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान सहित पिकअप सवार तीन चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान रमैया आईटीआई के पास से तीन चोरों को धर दबोचा। इनके पास से अवैध असलहे के साथ ही चोरी किया हुआ बिजली का तार, महेंद्र पिकअप गाड़ी और अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान सहारनपुर रोड पर जब पुलिस ने चेकिंग के लिए महेंद्रा पिकअप वाहन को रोका तो उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए मुमरेज पुत्र जंगू हसन एवं जैनूदीन पुत्र इकबाल निवासीगण सिकंदरपुर थाना भगवानपुर व राशिद पुत्र जाहिद निवासी दौड़बसी थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे 315 बोर तथा दो कारतूस के साथ ही उनके पास मिली पिकअप में दो कुंतल वजन के बिजली के तीन बंडल तार, लोहे की 12 एंगल, तिकोनी सहित अन्य सामान भरा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट बदल रखी थी तथा वे बिजली के उक्त सामान को बेचने जा रहे थे। पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं तथा पहले भी बिजली के सामान की चोरी में जेल जा चुके हैं।