फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three state colleges ready, waiting for operation

राजकीय इंटर कॉलेज तैयार, तीन साल से संचालन का इंतजार

Fri, 24 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three state colleges ready, waiting for operation
सहारनपुर। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से जनपद में सात में से तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन लंबे समय से उन पर ताला लटका है और इनका संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मल्टी सेक्टोरल डेवलेपमेंट प्लान (योजना) का नाम 2017 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम हो गया था। इसके तहत गंगोह के गांव बीनपुर, गांव सांपला, नागल के गांव बनहेड़ा खास में राजकीय इंटर कॉलेज बनाए गए हैं, जिनको अल्पसंख्यक विभाग ने तैयार कराया है। इसके पश्चात कॉलेजों को शिक्षा विभाग के हैंडओवर कर दिया है, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी कॉलेजों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जाना पड़ता है 30 किलोमीटर दूर
बीनपुर में राजकीय कॉलेज शुरू न होने की वजह से छात्रों को पढ़ाई के लिए 30 किलोमीटर का सफर तय कर दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ता है। गांव के निवासी अमित का कहना है कि रोजाना छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से कर चुके संचालन की मांग
गांव बीनपुर निवासी पूर्व प्रधान राजीव कुमार व राहुल का कहना है कि लंबे समय से कॉलेज पर ताला लटका है। कॉलेज के संचालन को जिलाधिकारी सहित शासन को भी पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार से गांव लखनौती में भी हाई स्कूल बनाया गया था, लेकिन वह भी शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, ऐसी ही स्थित गांव सांपला और बनहेड़ा खास में बनाए गए राजकीय इंटर कॉलेज की है।
शिक्षा विभाग की है जिम्मेदारी
कार्य पूरा होने के साथ ही शिक्षा विभाग को राजकीय इंटर कॉलेज हैंडओवर कर दिए गए हैं। अब इनके संचालन की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। जल्द ही चार राजकीय इंटर कॉलेज भी शिक्षा विभाग को हैंडओवर किए जाएंगे।

- बीएस गोंड, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
जल्द कराएंगे पढ़ाई शुरू
राजकीय इंटर कॉलेजों का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। शिक्षकों व स्टाफ नियुक्ति होने की वजह से राजकीय इंटर कॉलेज संचालित नहीं हो पाए हैं। विभाग की कोशिश है कि जल्द पढ़ाई-लिखाई का कार्य शुरू कराया जाए। शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति को शासन को पत्र भेजा गया है। दोबारा जिलाधिकारी के माध्यम से दोबारा पत्र भेजा जाएगा। -- रवि दत्त जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed