{"_id":"6a0e11708044f6ab3a094910","slug":"three-power-cuts-every-hour-low-voltage-increases-the-problem-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-175873-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हर घंटे लग रहे तीन कट, लो वोल्टेज ने बढ़ाई और परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हर घंटे लग रहे तीन कट, लो वोल्टेज ने बढ़ाई और परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली ठंडी होती जा रही है। हर घंटे तीन से चार कट लग रहे हैं। वहीं महानगर के अधिकतर इलाकों में लो वोल्टेज ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है।
पिछले तीन चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। बिजली कटौती और कट रात के समय अधिक दर्द दे रहे हैं। हर घंटे लगने वाले कट से आमजनता परेशान है। बुधवार को भी बापूजी नगर और जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या को लेकर उपभोक्ता विद्युत निगम के शिकायत नंबरों पर कॉल करते हैं, लेकिन उधर से फॉल्ट होने का जवाब दिया जाता है। मंगलवार की रात पेपर मिल रोड पर रात में 11 बजे से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तो एक ही फेस आया। ऐसे में कई लोगों ने विद्युत निगम के ऑफिसों में कॉल कर परेशानी से अवगत कराया। रात में तीन बजे के करीब आपूर्ति सुचारू हो पाई। गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत सप्लाई भी गड़बड़ाने लगी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाए कूलर
सहारनपुर। बढ़ते तापमान के बीच विद्युत उपकरणों को ठंडा रखने के लिए विद्युत निगम ने बड़े कूलर लगाने का फैसला लिया है। इससे विद्युत उपकरण गर्म नहीं होंगे और आपूर्ति में कट नहीं लग पाएंगे। विद्युत निगम की ओर से हकीकत नगर, जैन बाग, आवास विकास, मानकमऊ अर्बन, जनकनगर फीडर पर बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं।