{"_id":"67d5cf7e112271d6640d6d4d","slug":"three-people-died-and-12-were-injured-in-road-accidents-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144761-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसों में तीन की जान गई, 12 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसों में तीन की जान गई, 12 लोग हुए घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/लखनौती/नागल। जिले में दुल्हेंडी के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर साईं मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर में दिल्ली रोड स्थित प्रेमनगर काॅलोनी निवासी अंकुश कुमार (26) की मौत हो गई। बताया गया है कि दूसरी बाइक सवार दो युवक नशे की हालत में थे। इसके अलावा दूसरा हादसा थाना सदर बाजार क्षेत्र ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुआ। जंधेड़ी गांव निवासी कंवरपाल (35) पुत्र महेंद्र किसी काम से सहारनपुर आ रहा था। टेलीफोन एक्सचेंज के पास उसकी बाइक में सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीसरा हादसा गंगोह कोतवाली क्षेत्र में लखनौती-करनाल स्टेट हाईवे पर यमुना नदी के पुल से पहले मोड़ पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखेड़ी निवासी ललित (26) पुत्र अनिल, रोहित (27) पुत्र संजय व मोंटी (28) पुत्र विकास हरियाणा की तरफ जा रहे थे। पुल से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे एक पेड़ से टकरा गई। तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी गंगोह पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ललित व रोहित की मौत हो गई। मृतक ललित की एक साल पहले ही शादी हुई थी, जबकि रोहित अविवाहित था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नागल थाना क्षेत्र में भी तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहला हादसा शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। एक कार स्टेट हाईवे से सर्विस रोड पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार राहुल उर्फ मयंक निवासी शिवजी नगर पिलखुआ हापुड़ व उसका साथी दीपक निवासी मोदीनगर घायल हो गए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे कस्बे में देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर सांपला निवासी विनीत व देशराज की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में दोनों घायल हो गए। इसके बाद गांव खजूरवाला के पास नयागांव निवासी बाइक सवार जितेंद्र की सड़क किनारे चल रही महिला शकुंतला से टक्कर हो गई। नानौता के संजय चौक पर अज्ञात बाइक की टक्कर लगने से सफाईकर्मी सुशील पुत्र दयाचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सफाईकर्मी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।