फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more patients recover from Kovid-19

कोविड-19 से तीन रोगियों की छुट्टी

Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three more patients recover from Kovid-19
छुटमलपुर के फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से ठीक होने वाले रोगियों को विदाई देता स्टाफ - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर(सहारनपुर)। फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से शनिवार को चार रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई। वहीं, इंडोनेशिया के एक नागरिक को रिमांड मजिस्ट्रेट के बैठने की समयावधि पूरी होने के कारण आज छुट्टी नहीं दी गई। उसे रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। उस पर संक्रमण फैलाने और वीजा अवधि पूरी होने के बाद भी देश न छोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को अस्पताल में भर्ती 34 वर्षीय नसीर निवासी गांव दुमझेडी चिलकाना, 18 वर्षीय मोहम्मद आवेश निवासी बागपत और 13 अप्रैल को भर्ती तबरेज निवासी लोहानी सराय सहारनपुर की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने स्टाफ की मौजूदगी में उनका हौसला बढ़ाते हुए पुष्प गुच्छ और फल भेंट करते हुए विदाई दी। फतेहपुर थाने के एसएसआई मनोज कुमार उन्हें गागलहेड़ी के कृष्णा कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में छोड़ने गए। नेगेटिव मिलने पर तीनों लोगों ने अल्लाह का शुक्रिया किया। इसके साथ ही मेडिकल स्टाफ की सेवा को सराहा। मोहम्मद आवेश ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने पर वह दंग रह गया था। एक बार तो उसे चक्कर आ गए थे। बाद में संभला। मेडिकल स्टाफ ने हिम्मत बढ़ाई। तबरेज ने कहा कि अब तक उसका परिवार चिंता में था। तीनों ने अपताल में रोजे भी रखे और यहां की व्यवस्थाएं बेहतर बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed