{"_id":"5fcd19fc8ebc3ecf635a5607","slug":"three-miscreants-kept-hiding-in-the-district-saharanpur-news-mrt5143160155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ही छिपकर आतंक मचाते रहे तीनों बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ही छिपकर आतंक मचाते रहे तीनों बदमाश
विज्ञापन

नकुड़, गंगोह, ढायकी सहित कई जगहों पर मिलती रही पनाह
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद भी संयुक्त टीम के काम आई
सहारनपुर। शामली और सहारनपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों बदमाश जिले में ही अलग-अलग जगहों पर छिपकर वारदात करते रहे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली से लेकर उत्तराखंड के भगवानपुर, हरिद्वार और रुड़की तक इन्हें ढूंढती रही। सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरे और सर्विलांस के सहारे इन अपराधियों को पकड़ा जा सका है। इन्होंने जिले में भी नकुड़, बेहट, रामपुर मनिहारान सहित अन्य जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
शामली में खंद्रावली के जंगल में इन बदमाशों को पकड़ने में सहारनपुर से एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह, अजय गौड़, अजब सिंह, अमित कुमार सहित अन्य सदस्यों की टीम की मुख्य भूमिका रही। इस टीम ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में विशाल थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव बहलोलपुर का निवासी है। वहीं, सन्नी और पारुल थाना नकुड़ क्षेत्र के दैदपुरा के रहने वाले हैं। जिले का होने के कारण इन्हें नकुड़, रामपुर मनिहारान, गंगोह के अलावा ढायकी सहित कई अन्य जगहों पर आसानी से पनाह मिलती रही है। इसी का फायदा उठाकर ये मंडल के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भगवानपुर और हरिद्वार तक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
इन प्रमुख वारदातों में शामिल रहे बदमाश
जिले में हाल ही बड़ी घटनाओं में 20 नवंबर को बेहट क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 60 हजार की नगदी लूटने की घटना में ये शामिल रहे हैं। यहां सेल्समैन निर्भयपाल उर्फ बंटी और भीम सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात की।
विज्ञापन
- 15 नवंबर को शामली से किराए पर कार से आने के बाद नकुड़ क्षेत्र में उसे लूट लिया गया था। इसमें भी इसी गैंग का हाथ रहा।
- नवंबर माह में ही रामपुर मनिहारान क्षेत्र में कार सवार को गोली मारने में इन्हीं का हाथ रहा। कार सवार युवक बाम्बियाला का निवासी था। उस समय पुलिस टीमें कंडेल, बहलोलपुर सहित आसपास के गांवों में बदमाशों को तलाशती रहीं।
स्मैक का नशा करके जंगलों में छिप जाते थे
इस आपरेशन से जुटी टीम के कुछ सदस्यों ने बताया कि सर्दी होने के बावजूद ये बदमाश स्मैक या अन्य तरह का नशा करने के बाद आसानी से जंगल में छिप जाते थे।