फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three miscreants injured in encounter, one soldier also got shot

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक सिपाही को भी लगी गोली

Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants injured in encounter, one soldier also got shot
गागलहेड़ी में पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़े बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी। भगवानपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को घेर लिया। तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल बदमाशों व पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एसबीआई शाखा के सामने थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव अल्हेड़ी निवासी जावेद से आठ जून को 1.23 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों के भगवानपुर हाईवे पर फ्लाईओवर से आगे होने की सूचना बृहस्पतिवार की रात गागलहेड़ी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगी। टीम ने मौके पर पहुंच बदमाशों को घेर लिया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। टीम में शामिल सिपाही मोंटी चौधरी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही व बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाश अनुज वर्मा पुत्र शशी कुमार वर्मा, हनी वर्मा पुत्र प्रेम वर्मा निवासी पीतल नगरी कमला बिहार थाना कटघर मुरादाबाद तथा अनिल राय पुत्र सिपाही राय निवासी गांव बघई थाना गरखा छपरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए 50 हजार, 315 बोर के तीन तमंचे, आठ कारतूस व चार कारतूस के खोखे, घटना में प्रयोग की गई कार बरामद की है। एसएसपी ने बताया, कि गिरफ्तार किए गए बदमाश शातिर अपराधी हैं जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed