फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three including grandfather and granddaughter died in a truck collision

सहारनपुर: देहरादून अंबाला हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दादा-पोती समेत तीन की मौत, हड़बड़ाहट में क्लीनर को भी रौंदा

Fri, 01 Apr 2022 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Apr 2022 10:11 PM IST
सार

बाइक से जा रहे शामली जिला के थाना बाबरी के हिरणवाड़ा निवासी बुजुर्ग व उसकी पोती को अंबाला देहरादून हाईवे पर गांव भाभरी मोड के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि ट्रक को मोड़कर भगाने के प्रयास में क्लीनर की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three including grandfather and granddaughter died in a truck collision
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में देहरादून अंबाला हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बुजुर्ग व उसकी पोती की ट्रक से टक्कर में मौत हो गई। जबकि ट्रक को विपरीत दिशा में मोड़कर भगाने के प्रयास में क्लीनर की टायर के नीचे दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजबल (54) पुत्र बदलू राजपूत निवासी हिरणवाड़ा थाना बाबरी जिला शामली अपनी पोती सृष्टि (7) पुत्री अमित के साथ बाइक से छुटमलपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे अंबाला देहरादून हाईवे पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव भाभरी मोड के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दादा-पोती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में चालक ने ट्रक को बैक कर भगाने का प्रयास किया तो इसी दौरान नीचे उतरे ट्रक के क्लीनर के ऊपर ट्रक चढ़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। क्लीनर की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर सहारनपुर मोर्चरी भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed