{"_id":"6adbb76f01273cc2e7044597","slug":"decision-to-close-daya-sugar-mill-sparks-outrage-among-employees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186513-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दया शुगर मिल बंद करने के फैसले से कर्मचारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दया शुगर मिल बंद करने के फैसले से कर्मचारियों में आक्रोश
विज्ञापन
गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल बंद होने पर विरोध दर्ज कराते कर्मचारी। संवाद
- बिना पूर्व सूचना मिल बंद करने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। दया शुगर मिल को बंद करने के फैसले से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन ने मिल प्रबंधन पर कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए मिल बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने प्रबंधन को पत्र भेजकर मामले में वार्ता के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है।
दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन की ओर से 23 अक्तूबर को मिल प्रबंधन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को मिल प्रबंधन ने जिला गन्ना अधिकारी और जिलाधिकारी सहारनपुर को मिल पूरी तरह बंद करने के संबंध में लिखित पत्र दिया था। यूनियन का कहना है कि इस संबंध में कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई।
दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन के अंकित शर्मा ने कहा कि मिल बंद करने जैसा महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। बिना पूर्व सूचना के इस तरह का कदम उठाने से कर्मचारियों में असमंजस और नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने प्रबंधन से मामले में कर्मचारियों का पक्ष सुनने और वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, दया शुगर मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि मिल से जुड़े कर्मचारियों के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन को कोई भी निर्णय लेना चाहिए। मिल बंद करने के संबंध में कर्मचारियों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की जानी चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने प्रबंधन से जल्द वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया।