फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three including advocate died of corona in Saharanpur

सहारनपुर में अधिवक्ता सहित तीन की कोरोना से मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three including advocate died of corona in Saharanpur
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को अधिवक्ता सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पहली मौत देवबंद निवासी 30 वर्षीय युवक की हुई, जिसे शुक्रवार को ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। तबीयत बिगड़ने की वजह से रात 12 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरी मौत अंबाला रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की है, जिसकी रिपोर्ट दो अगस्त को पॉजिटिव आई थी। इनको सांस लेेने में तकलीफ थी, जिसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। इनकी मौत शनिवार को हुई। तीसरी मौत एक अधिवक्ता की हुई, जो खलासी लाइन के रहने वाले थे। इनको कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हार्टअटैक आया, जिससे इनकी जान चली गई। अभी तक सहारनपुर में कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, शनिवार को देवबंद निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक व्यक्ति की कोरोना से दिल्ली में मौत हुई है। इनकी रिपोर्ट मेरठ में पॉजिटिव आई थी। ऐसे में इनकी गिनती सहारनपुर के मृतकों में नहीं होगी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने तीन मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed