फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three fireworks in the store

तीन दुकानों में भीषण आग

Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three fireworks in the store
दुकानों में उठी आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के राज्जुपुर गांव में तीन दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


राज्जुपुर गांव निवासी नानू की तेल बेचने, लाला की टायर और राम्मपुर गांव निवासी काला की साइकिल मरम्मत की दुकान पास-पास है। शनिवार की दोपहर अचानक नानू की दुकान से आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और उसकी चपेट में आकर काला और लाला की दुकान में भी आग लग गई। तीन दुकानों में आग लगने से धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने आसपास लगे नलों से पानी भरकर आग पर डालना शुरू कर दिया। जबकि, कुछ लोग रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों दुकानों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, आग लगने से दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।


आसपास के अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को बंद कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि सबसे पहले नानू की तेल की दुकान में आग लगी। जिसने दोनों दुकानों को भी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed