फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three days after Sundar's death, no FIR has been filed, angering family members.

Saharanpur News: सुंदर की मौत के तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, परिजनों में रोष

Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three days after Sundar's death, no FIR has been filed, angering family members.
अंबेहटा। रणदेवा गांव निवासी खनिज ठेकेदार सुंदर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद हुई मौत के मामले में तीन दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर दो बजे के आसपास सुंदर ने अपने बेटे मधु के फोन पर ऑडियो मैसेज भेजकर दो लोगों का नाम लेकर बताया था कि उन्होंने उसकी तरफ करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल दिए हैं और अब वे उसे जबरन जहर पिला रहे हैं। इसके बाद सुंदर भैरमऊ गांव के रास्ते पर बेसुध पड़ा मिला था। रविवार शाम को सुंदर की राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के बेटे चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सुंदर के शव को नकुड़ कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा भी किया था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव ले जा कर अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले में लीपापोती का प्रयास कर रही है। उनके पिता ने मरने से पहले पुलिस को आरोपियों के खिलाफ बयान भी दिया था। इसके बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर में नामजद किए गए लोगों की भूमिका की जानकारी की जा रही है। यदि वह इसमें शामिल पाए जाते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed