फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three bike riders killed, one injured in road accidents

दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders killed, one injured in road accidents
गागलहेड़ी/सरसावा (सहारनपुर)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मांडेबांस निवासी अरविंद शर्मा (45) पुत्र मास्टर रमेशचंद्र शर्मा और शिवकुमार (48) पुत्र बलराम यादव बाइक पर सवार होकर अपने गांव से गागलहेड़ी आ रहे थे। मंगलवार की दुपहर बाद जैसे ही दोनों गांव के सड़क से देहरादून हाईवे पर चढ़े तो देहरादून की तरफ आती रोडवेज ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में राहगीरों ने उन्हें हरोड़ा सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवकुमार के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गये, जबकि अरविंद के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मंगलवार को दुपहर तीन बजे नव विकसित नेशनल हाईवे 344 पर ग्राम झबीरण के समीप हुआ। हादसे में घायल युवक महकार पुत्र दिलशाद ने बताया कि वो अपने सगे भाई नाजिम के साथ दहेज में देने के लिए हरियाणा से बुलेट मोटरसाइकिल लेकर अपने ग्राम मसावी थाना थानाभवन जिला शामली लौट रहे थे। पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट चला रहे नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाजिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि उसके भाई महकार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed