फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three arrested including a woman in an uproar in a private hospital

निजी अस्पताल में हंगामे पर महिला सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a woman in an uproar in a private hospital
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित निजी चिकित्सालय में बच्चे की मौत को लेकर सोमवार की रात हुए हंगामे के मामले में सदर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में बच्चे की मां को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पैगासस अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव की ओर से अस्पताल में घुसकर हंगामा करने, तोड़फोड़ और लूट करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद सदर पुलिस ने सीमा पत्नी अरोज मेहंदी, शिवाजी नगर, रिहाना शिवाजी नगर और रानी निवासी जयानगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीमा के 10 वर्षीय बच्चे शीनू को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल हंगामा किया गया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सिर में चोट लगने से भर्ती कराए गए बच्चे की सर्जरी में यदि देरी न की जाती तो उसे बचाया जा सकता था। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि इलाज के दौरान कोई लापरवाही नहीं की गई बल्कि इन्हीं लोगों की ओर से अस्पताल में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed