{"_id":"5fe0e6178ebc3e3f6005f3dc","slug":"three-accused-arrested-with-20-stolen-bikes-saharanpur-news-mrt516741378","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 20 बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 20 बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ से बाइक शौरूम से बाइक चोरी के आरोप में पकड़े के आरोपी का पुलिस लाइन में खुलासा करते ए
- फोटो : SAHARANPUR
चोरी की 20 बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना सदर बाजार और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की गई 20 बाइकों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने हाल ही में पेपर मिल रोड स्थित शोरूम से दो बाइकों की चोरी की घटना का भी खुलासा कर दिया है। पकड़े गए आरोपी चुराई गई बाइकों को मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार और देहरादून तक बेचते थे। इसके अलावा बाइकों को खोलकर उनके पुर्जे तक भी बेचे जाते रहे हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत, एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह सहित अन्य सदस्यों की टीम ने रविवार देर रात एक सूचना के आधार पर भट्टा कालोनी मेन रोड तिराहे से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से शोरूम से चुराई गई दो अपाचे बाइक बरामद की गई। बाद में इनकी निशानदेही पर ही रेलवे कालोनी के खंडहरनुमा मकान से 18 बाइकें और बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में इसरार अहमद निवासी इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान, आस मोहम्मद निवासी इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान और सद्दाम अली निवासी हाजीपुर थाना गंगोह शामिल हैं। इन आरोपियों पर सदर, रामपुर मनिहारान, सरसावा सहित अन्य थानों में दुपहिया वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बाइकों के पार्ट्स भी बेचते थे आरोपी
- आरोपियों से पता चला कि दुपहिया वाहनों को चुराने के बाद ये उसे इस्लामनगर, रामपुर मनिहारान और रेलवे कालोनी के खाली मकानों में ले जाते थे। इन बाइकों के इंजन से लेकर अन्य सामान खोकर पार्ट्स भी खरीदारों को बेच देते थे। यह भी पता चला है कि कुछ बाइकों के पार्ट्स तो घर के बेड में भी छिपाए गए।
वाहन चोरों के नेटवर्क की हो रही जांच
- एसएसपी के मुताबिक दुपहिया वाहनों की चोरी के बाद इन्हें बेचने में मदद करने वाले नेटवर्क की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस काम में कबाड़ी या मिस्त्री जैसे कौन लोग सक्रिय हैं और इनका आपसी नेटवर्क किस स्तर तक का है।

पेपर मिल रोड़ से बाइक शौरूम से बाइक चोरी के आरोप में पकड़े के आरोपी से बरामद बाइक- फोटो : SAHARANPUR