फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those who divide Hindu Muslims will one day regret: MP

हिंदू व मुसलमान को बांटने वालों को एक दिन होगा अफसोस : सांसद

Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Those who divide Hindu Muslims will one day regret: MP
सुल्तानपुर में दिशा के सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। सहारनपुर के सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि जब तक देश में एकता और भाईचारा रहेगा, देश मजबूत रहेगा। जिन लोगों ने हिंदू, मुसलमान, दलित को बांटने का कार्य किया, उन्हें एक दिन इसका अफसोस जरूर होगा। बिना हिंदू मुस्लिम एकता के देश तरक्की नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुल्तानपुर में दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में महिला मजदूर एवं लघु किसान संगठन के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कानून से केवल किसानों को ही नहीं बल्कि मजदूरों तथा आम आदमी को भी नुकसान होगा। यह कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है न कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के हित के लिए जो कार्य आज कर रही है, वह कार्य दिशा ने बहुत पहले शुरू कर दिए थे। उन्होंने दिशा के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

दिशा के संस्थापक केएन तिवारी ने कहा संस्था ने 30 वर्ष पहले महिला पुरुष की मजदूरी एक करने की मुहिम शुरू की । इसके अलावा महिला हित के कई कार्य प्रारंभ किए, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। चेयरमैन अकबर कुरैशी, एड ओमी पंवार, रेहाना अदीब, शाहीन, कमलेश, शकुंतला, बेगम, शाहिन, इकराम कुरैशी, जहावी तिवारी, मौ अहमद काजमी, विजय सैनी, बीसी राम, पीरु मियां, गुरमीत, पी. राम, अमृत लाल, अली जान, आकाश काशी, राज्जो देवी, सुरशो सैनी, नीलम, रेखा, कुंता, शहनाज आदि रहे। इसमें महिला हिंसा, किशोरी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बढ़ती महंगाई, संसद में महिला आरक्षण, रोजगार गारंटी, फसल का उचित मूल्य, वृद्धों को पेंशन समेत 15 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। संचालन तसनीम ने किया।

सुलतानपुर में सम्मेलन को संबोधित करते सांसद हाजी फजलुर्रहमान

सुलतानपुर में सम्मेलन को संबोधित करते सांसद हाजी फजलुर्रहमान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed