फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This tractor trolley crushed it innocent, death

उफ ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दी यह मासूम, मौत

Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
This tractor trolley crushed it innocent, death
ट्रैक्टर से कुचली गई मासूम। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के छुटमलपुर में मुजफ्फराबाद में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार से आई ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे खड़ी आठ साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम पर भेजते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। देवबंद कोतवाली के गांव साखन कलां निवासी रविंद्र कुमार पुत्र भोपाल सिंह की आठ साल की बेटी वेदही अपनी रिश्तेदारी में फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फराबाद गांव में ऋषिपाल पुत्र बाबूराम के यहां आई हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह छुटमलपुर-कलसिया रोड पर शाकंभरी मंदिर के सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को कुचल लिया। हादसे में वेदही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल सौ ने बच्ची के शव को सीएचसी फतेहपुर भिजवाया। यहां से पंचनामा भर कर पीएम पर भेजा गया। मृतका के पिता की तरफ से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed