फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the proof of Baba Fakiradas, where there is every venerable fulfillment

ये बाबा फकीरादास की सिद्धकुटी, जहां होती है हर मन्नत पूरी

Fri, 01 Mar 2019 11:54 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 01 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
This is the proof of Baba Fakiradas, where there is every venerable fulfillment
बाबा फकीरादास की कुटी पर उमड़ा सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद के मिरगपुर में श्री गुरु बाबा फकीरादास जी की सिद्धकुटी पर शुक्रवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें आसपास ही नहीं दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। 
विज्ञापन


बाबा फकीरादास की सिद्धकुटी पर सुबह करीब आठ बजे हवन पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आई। इस मेले का महत्व इतना है कि इस दिन मिरगपुर गांव के प्रत्येक परिवार के सभी रिश्तेदार एकत्र होते हैं जो विधिवत बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इस दिन प्रत्येक घर में देशी घी का हलवा और पेडे़ का प्रसाद भी बांटा जाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. विरेंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा की सिद्धकुटी पर भव्य मेला आयोजित होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने प्रसाद चढ़ाने के बाद मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले का भी भरपूर आनंद उठाया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। 


मिरगपुर में देखने को मिला होली उत्सव जैसा नजारा 
 मिरगपुर में शुक्रवार को होली जैसा उत्सव नजर आया। गांव का प्रत्येक बच्चा से लेकर बड़ों तक मेहमानों की आवभगत में जुटे रहे। हिंदू ही नहीं मुस्लिम लोग भी गांव में अपने परिचितों के यहां पहुंचे। भीड़ का आलम यह था कि एक-एक घर में कई-कई गाड़ियां खड़ी नजर आईं। गांव की गलियों में गाड़ियों के हॉर्न की आवाज और लोगों की खूब चहल पहल दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed