{"_id":"5a5902834f1c1bec408b47c7","slug":"this-is-nishu-the-daughter-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है सहारनपुर की बेटी नीशू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है सहारनपुर की बेटी नीशू
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नीशू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने सहारनपुर की बेटी नीशू चौधरी को यूपी महिला रणजी टीम की कमान सौंपी है। किसान की बेटी को रणजी टीम का कप्तान बनाए जाने से जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
नीशू मूल रूप से सरसावा के गांव झबीरन की रहने वाली हैं, जिनके पिता हरि बीर सिंह पेशे से किसान हैं। बीसीसीआई में कार्यरत मोहम्मद अकरम सैफी ने बताया कि नीशू लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही है। वह न केवल बेहतरीन बल्लेबाज है, बल्कि उसकी बॉलिंग में भी गति के साथ ही स्विंग भी है।
अपने आलराउंडर प्रदर्शन की वजह से ही वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करती आ रही थी। हाल ही में उसने इंडिया ए टीम की तरफ से भी उम्दा प्रदर्शन किया। जिसका परिणाम उसको कप्तानी के रूप में मिला है। नीशू की कप्तानी में यूपी की महिला रणजी टीम अगले सप्ताह गोवा में मैच खेलेगी। वहां बंगाल, मध्य प्रदेश, बड़ौदरा, गोवा की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
अकरम ने बताया कि नीशू के अंतर खेल को लेकर जुनून है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय में वह भारतीय महिला टीम का हिस्सा बनेगी। नीशू ने भी अपनी सफलता में सहयोग के लिए अकरम सैफी की सराहना की। उधर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, पाल्ली कालड़ा, सचिन, अब्दुल अहद, संजीव जखमोला, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, फैयाज आलम, आदिल खान, नइम सैफी आदि ने बधाई दी।