फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This carelessness is not right, go out wearing a mask

शासन गंभीर, लोग फिर भी बने लापरवाह

Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
This carelessness is not right, go out wearing a mask
बेरीबाग स्थित सरकारी विद्यालय में बिना मास्क के पढाई करते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर एक तरफ जहां शासन गंभीर है, वहीं लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर लोग न ही मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों और जिला अस्पताल में भी ऐसी स्थिति बनी है। सरकारी कर्मचारी भी लापरवाही बरतने में पीछे नहीं हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार को इसकी पड़ताल की तो हर जगह उल्लंघन होता नजर आया। नागरिकों से लेकर सरकारी दफ्तरों और अस्पताल में डाक्टर तक बिना मास्क के मिले।
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे
बिना मास्क मरीज देख रहे चिकित्सक
बाजोरिया रोड चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोग नजर आए। कुछ ही लोगों ने मास्क लगा रखे थे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी तरह जिला अस्पताल में चिकित्सक बिना मास्क के ही मरीजों का इलाज करते हुए नजर आए। यहां तक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

दोपहर 12:15 बजे
बेरीबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय खुला था। यहां पर न ही बच्चों ने मास्क लगा रखा था और न ही स्कूल अध्यापक मास्क लगाकर आए थे। लापरवाही का आलम यह था कि सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:40 बजे
बैंकों में भी हो रहा खूब उल्लंघन
कोर्ट रोड पर बैंकों की स्थिति देखी गई तो निजी और सरकारी बैंकों में लोगों की भीड़ लगी थी। न ही उपभोक्ता मास्क लगाकर आए थे और न ही बैंक कर्मचारियों द्वारा मास्क लगाया गया था। इसी तरह कहीं पर भी सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं मिली।
01::00 बजे
बसों और बाजारों का भी बुरा हाल
इसके अलावा बसों, थ्री व्हीलरों और ट्रेनों में भी लोग बिना मास्क लगाए ही सफर कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर न ही अब सैनिटाइजर की व्यवस्था और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, जबकि शासन बार-बार कोराना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दे रहा है। इसी तरह चौक फव्वारा, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड सहित तमाम बजारों में लोग लापरवाही बरतते हुए नजर आए।

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए जाएंगे। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

कोर्ट रोड स्थित बैंक में बिना मास्क के काम करते कर्मी व बिना मास्क के लाइन में लगे लोग

कोर्ट रोड स्थित बैंक में बिना मास्क के काम करते कर्मी व बिना मास्क के लाइन में लगे लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली बस में बिना मास्क के यात्रा करते यात्री

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली बस में बिना मास्क के यात्रा करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में ओपीडी में बिना मास्क के मरीजो को देखते चिकित्सक

जिला अस्पताल में ओपीडी में बिना मास्क के मरीजो को देखते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

बिना मास्क के ड्यूटी करते पुलिस कर्मी

बिना मास्क के ड्यूटी करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed