{"_id":"615c94338ebc3e29907d727a","slug":"thieves-targeted-sweet-shops-saharanpur-news-mrt5592584115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मिठाई की दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मिठाई की दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक के पास एक मिठाई की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने पहले दुकान में घुसकर मिठाई खाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब डेढ़ लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने की कोशिश की।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी नीरज बजाज की देहरादून चौक पर बजाज स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। नीरज ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके घर पर चले गए। मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा शटर उखड़ा पड़ा था। सामान चेक करने पर पता चला कि गल्ले से करीब डेढ़ लाख की नगदी और महंगी मिठाई के डब्बे एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतल समेत काफी सामान चोरी कर लिया गया। नीरज बजाज ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने तोड़ने की कोशिश की। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द चोरों को पकड़ लेगी।