{"_id":"61e5b734baf8a11a25358b2f","slug":"thieves-made-mark-on-two-temples-saharanpur-news-mrt5736670192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंदिरों को चोरों ने बनाया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंदिरों को चोरों ने बनाया निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोर ने दानपात्र से नकदी निकाल ले गए। इसके साथ ही मंदिर के सामान को चारों और बिखेर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर पूर्वी यमुनान हर के तट पर श्री हनुमान मंदिर है। सोमवार की सुबह रोजाना की तरह पुजारी रामदेव शास्त्री मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा की ताला टूटा पड़ा है। चोरों ने दानपात्र के ताले भी तोड़ रखे हैं। चोर दानपात्र में रखी नकदी निकालकर ले गए। पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र में किशनपुरा के पास चोरों ने श्री शीतला देवी मंदिर के भी ताले तोड़ दिए। चोरों ने मां शीतला माता की मूर्ति के समक्ष चढ़ाए गए रुपये शीशे का फ्रेम तोड़कर निकाल लिए। इसके अलावा चोरों ने सामान को चारों और बिखेर दिया। चोरों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों पर लगे हार भी तोड़कर फेंक दिए। आशंका जताई जा रही है कि माहौल खराब के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है। पता लगने पर पंडित विपिन जोशी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मंदिर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।