{"_id":"69bda385409549ed3f0a6f06","slug":"they-tied-a-dog-with-a-rope-dragged-it-and-beat-it-with-bricks-and-stones-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171730-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा और ईंट-पत्थरों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा और ईंट-पत्थरों से पीटा
Sat, 21 Mar 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटने और ईंट पत्थरों से पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जनकनगर निवासी तनुज चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि तकिया रामलीला मैदान के पास अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे घसीट रहे थे और बेरहमी से पीट रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद 20 से 30 लोग भी कुत्ते को ईंट-पत्थरों से मार रहे थे। विरोध करने में अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित ने कुत्ते को मारने की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने सलमान और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।