{"_id":"6aeb895d7941dbdd76035f8a","slug":"they-set-out-to-check-on-their-pregnant-daughter-in-law-but-death-blocked-their-path-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187373-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्भवती बहू का हाल जानने निकले थे, मौत ने रोक दिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्भवती बहू का हाल जानने निकले थे, मौत ने रोक दिया रास्ता
Thu, 05 Nov 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की गोकुल एनक्लेव में किरण का परिवार देहरादून में रह रहे छोटे बेटे की गर्भवती बहू का हाल जानने के लिए निकला था। देहरादून में प्रवेश करते ही उनकी कार पर कंटेनर पलट गया। इसमें किरण के साथ ही बेटे विश्वेश कपूर, बहू निशा, और कार चालक नीरज की मौत हो गई, जबकि पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के जीपीओ रोड स्थित गोकुल एनक्लेव कॉलोनी निवासी विश्वेश कपूर सेल टैक्स के अधिवक्ता थे। कोर्ट रोड पर उनका कार्यालय है। उनका एक छह वर्षीय बेटा माहेर है। विश्वेश दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दीपेश कपूर देहरादून में रहता है और बिल्डर है। विश्वेश कपूर का परिवार वर्ष 2004 में मिशन कंपाउंड में रहता था। वहां से करीब चार साल पहले ही गोकुल एनक्लेव में नए घर में शिफ्ट हुआ था। बुधवार को विश्वेश अपनी मां किरण, पत्नी और बेटे के साथ शाम करीब चार बजे घर से निकले थे।
कार चलाने के लिए चालक किराए पर किया था। बताया जा रहा है कि किरण अपने छोटे बेटे दीपेश कपूर की गर्भवती पत्नी को देखने के लिए जा रहे थे। परिवार में आने वाली नई खुशियों को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन इससे पहले ही मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि विश्वेश, उनकी पत्नी निशा, मां किरण और उनका चालक नीरज हमेशा के लिए मौत की नींद सो गए। पता लगते ही घर पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
-- -- --
-- तीन दिन पहले घर को झालरों से सजाया था
दिवाली का त्योहार नजदीक है। घरों में रोशनी और खुशियों की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कपूर परिवार के लिए दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। पड़ोसी प्रदीप ने बताया कि तीन दिन पहले ही विश्वेश ने दिवाली के लिए झालर लाकर पूरे घर को सजाया था। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की थी। परिवार में विश्वेश, उनकी पत्नी, मां और बेटा है। एक बड़ी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। दिल्ली में रहती हैं।
-- -- --
-- मिलनसार थे विश्वेश और उनका परिवार
चार की मौत से पड़ोसी स्तब्ध हैं। पड़ोसी प्रदीप ने बताया कि विश्वेश का बेहद मिलनसार स्वभाव का था। वह सभी से हंसकर मिलते थे। पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ उनका अच्छा व्यवहार था। किसी से भी मिलने पर वह आत्मीयता से बातचीत करते थे। उनकी असमय मौत की खबर ने पड़ोसियों को भी झकझोर कर रख दिया है। लोगों को कहना था कि उनके मिलनसार व्यवहार को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।