फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be surprise inspection of colleges, make arrangements

महाविद्यालयों के होंगे औचक निरीक्षण, व्यवस्था कर लें दुरुस्त

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
There will be surprise inspection of colleges, make arrangements
सहारनपुर। महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। शासन ने प्रति माह महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश मां शाकंभरी विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए महाविद्यालयों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण की सूचना से महाविद्यालयों में खलबली है।
विज्ञापन

अभी तक महाविद्यालयों के निरीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में महाविद्यालयों में पठन-पाठन लगातार पिछड़ता चला गया। एक ओर जहां विद्यार्थियों को खुली छूट रही कि वह कक्षाओं में बैठें या न बैठें, वहीं कुछ शिक्षक भी ऐसे रहे, जो केवल औपचारिकता पूरी कर घर लौट जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने विश्वविद्यालयों को आदेश जारी करते हुए महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण कर हर माह आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। इसको लेकर महाविद्यालयों में खलबली मची है। माना जा रहा है कि अब तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालयों को लिखे गए पत्र में कड़े शब्दों में कहा गया है कि महाविद्यालयों द्वारा शिक्षकों के चयन के लिए विषय विशेषज्ञ नामित करा लिए जाते हैं, लेकिन कोई न कोई कारण दर्शाते हुए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। जिन महाविद्यालयों में स्वीकृत सीटों के अनुसार शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं वह महाविद्यालय दो समाचार पत्रों में तीन-तीन बार विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए विश्वविद्यालय से विषय-विशेषज्ञ नामित कराकर तीन माह के भीतर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर विश्वविद्यालय में पत्रावली अनुमोदन के लिए उपलब्ध करा दें। जिन महाविद्यालयों द्वारा पूर्व में विषय विशेषज्ञ नामित करा लिए गए हैं। वह एक माह के भीतर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर अनुमोदन के लिए विश्वविद्यालय में पत्रावली उपलब्ध करा दें। अन्यथा औचक निरीक्षण के समय कमी पाए जाने पर महाविद्यालय के विरुद्ध पारित किए जाने वाले आदेश के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

सीटों का ब्योरा दें महाविद्यालय
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के तीनों जनपदों के 233 महाविद्यालयों में उपलब्ध स्नातक और स्नातकोत्तर व अन्य कक्षाओं की सीटों का कोई ब्योरा विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध नहीं है। कुलसचिव की ओर से सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी करते हुए सीटों का ब्योरा एक अगस्त 2022 तक सीडी एवं हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित महाविद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर अपने यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने तथा संचालित पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त मात्रा में शिक्षक तैनात करने को कहा गया है, जिससे कि निरीक्षण के दौरान कोई खामी न मिले। इसके अलावा महाविद्यालयों से अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों का ब्योरा भी देने को कहा गया है।
वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed