फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be many couples of one couple on Valentine's Day

वेलेंटाइन डे पर एक दूजे के होंगे कई जोड़े

Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will be many couples of one couple on Valentine's Day
महक भारती और शुभम भारती वैलन टाइम पर शादी के बंधन में बंधेगें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वेलेंटाइन सप्ताह पर बृहस्पतिवार को किसी ने अपने लाडले तो किसी ने लाडली को प्यार की झप्पी देकर सेलिब्रेट किया। बड़ों ने जहां अपने बच्चों के लिए लंबी उम्र, बढ़िया सेहत से लेकर सुनहरे भविष्य की कामना की। वहीं, बच्चों ने भी अपने अभिभावकों के साथ प्यार के लम्हें बांटते हुए अपनी ख्वाहिशें जाहिर कीं। वहीं वेलेंटाइन डे पर कई जोड़े दांपत्य सूत्र में बधेंगे।
विज्ञापन

शहर की प्रतिष्ठा ने दोस्त संस्कृति के साथ इन पलों को बिताया। शहर के ही रुद्राक्ष ने अपने पिता ज्ञानेंद्र और मां वर्षा के साथ और नुमाइश कैंप निवासी शम्यांश ने बहन शान्वी के साथ अपनी पसंद के फूड खाए। कुछ घरों में बड़ों ने भी बच्चों को प्यार दुलार कर इन लम्हों का लुत्फ उठाया। वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार को जिले में सैकड़ों ऐसे युवा जोड़े भी होंगे जिन्हें हमसफर मिलेगा। शहर से लेकर कस्बों तक के बैंक्वेट हालों और होटलों में शुक्रवार को सगाई समारोहों से लेकर शादियों के आयोजनों के लिए बहुत पहले बुकिंग कराई जा चुकी है। शहर में महक भारती और शुभम, शालिनी और विकास, योगेश और निहारिका सहित कई ऐसे जोड़े हैं जो वैलेंटाइन डे पर एक-दूजे के हो जाएंगे। इस दिन कुछ जोड़ों की रिंग सरेमनी है तो कुछ की शादी तय है।
विज्ञापन

सड़कों से होटलों तक हुड़दंगियों पर रहेंगी नजर
- वेलेंटाइन डे के नाम पर सड़कों से लेकर होटलों तक हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस टीमों की नजर रहेगी। कुछ दिन पहले ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से होटल संचालकों को चेतावनी भी दी गई थी कि वे अपने यहां अवैध रूप से हुक्का बार या अवैध पार्टी का आयोजन न किया जाए। होटलों की सीसीटीवी जांच करने तक के लिए चेताया गया था। इसके अलावा बृहस्पतिवार की रात से ही चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन को मना नहीं, खुराफात होने नहीं देंगे
- एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि किसी फंक्शन या पार्टी के रूप में यदि कोई मनोरंजन करता है तो उसकी मनाही नहीं है। मगर यदि इसके नाम पर खुराफात या अराजकता की जाती है तो उसे पर तुरंत कार्रवाई होगी। किसी आयोजन के विरोध के रूप में भी कोई अनावश्यक दखल नहीं चलेगी।

बहन प्रतिष्ठा को दुलार करता प्रख्यात

बहन प्रतिष्ठा को दुलार करता प्रख्यात- फोटो : SAHARANPUR

मस्ती के मूड में संस्कृति कायरा

मस्ती के मूड में संस्कृति कायरा- फोटो : SAHARANPUR

भाई शम्यांश को दुलार करती सानवी

भाई शम्यांश को दुलार करती सानवी- फोटो : SAHARANPUR

पिता ज्ञानेन्द्र और मॉ वर्षा के साथ रूद्राक्ष

पिता ज्ञानेन्द्र और मॉ वर्षा के साथ रूद्राक्ष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed