फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be increase in the market, money will rain in Navratri

बाजार में बढ़ेगी रौनक, नवरात्र में बरसेगा धन

Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
There will be increase in the market, money will rain in Navratri
कारोबारी शिवांग कुच्छल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र में बाजार गुलजार हो जाएंगे। वर्तमान की अपेक्षा नवरात्र में जिले भर में 60 फीसदी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। वाहनों की एडवांस बुकिंग हो गई है। इसी तरह सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में नवरात्र में बाजारों में धनवर्षा होगी। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। बीते दो साल में कोरोना संक्रमण की वजह से बाजार में ठंडा रहा था, लेकिन इस बार बाजार में बंपर बिक्री होने की उम्मीद है । इसी को लेकर व्यापारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बिकेंगे 800 से अधिक वाहन
दिल्ली रोड ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां पहले नवरात्र के लिए 10 कारें और 100 दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी मार्ग के ऑटो मोबाइल व्यापारी अजय वर्मा ने बताया कि उनके 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी। बेहट रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी शिवांग कुच्छल ने बताया कि उनके यहां भी 100 वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है। एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में 800 अधिक वाहन बिकेंगे।
विज्ञापन

चमकेगा सराफा कारोबार
कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी अंकित जैन ने बताया कि नवरात्र में सोने-चांदी के जेवरात का व्यापार बढ़ेगा। लोग जेवरात खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर दुकानों पर जानकारी लेने भी लोग आ रहे हैं। सराफा बाजार के कारोबारी व व्यापारी नेता राम राजीव सिंघल का कहना है कि दो साल कोरोना की वजह से कारोबार हल्का रहा था, लेकिन इस बार सराफा के अलावा हर तरह का कारोबार 60 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में सोने-चांदी के दाम भी कम है। ऐसे में लोग खरीदारी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा कारोबार में भी होगा इजाफा
रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी व व्यापारी नेता राधे श्याम नारंग व लिंक रोड के कारोबारी अमन गुप्ता का कहना है कि नवरात्र पर बाजारों में रौनक बढ़ेगी। इसके साथ ही कपड़ा कारोबार भी बढ़ेगा। हमने स्टॉक मंगवा लिया है। कपड़ा कारोबारियों ने नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों की होगी खूब बिक्री
अंसारी रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी रोहन राजपूत का कहना है कि नवरात्र में व्यापार में तेजी आएगी। इसके लिए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की एडवांस बुकिंग भी कराई है। इस बार नवरात्र से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की काफी उम्मीदें हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने सामान पहले ही कंपनियों से मंगवा लिया है।

ारोबारी अजय वर्मा

ारोबारी अजय वर्मा- फोटो : SAHARANPUR

कारोबारी राधेश्याम नारंग

कारोबारी राधेश्याम नारंग- फोटो : SAHARANPUR

कारोबारी राम राजीव सिंघल

कारोबारी राम राजीव सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

कारोबारी अंकित जैन

कारोबारी अंकित जैन- फोटो : SAHARANPUR

इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी रोहन राजपूत

इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी रोहन राजपूत- फोटो : SAHARANPUR

कपड़ा कारोबारी अमन गुप्ता

कपड़ा कारोबारी अमन गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed