फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a stampede due to firing

Saharanpur News: फायरिंग से मच गई थी भगदड़प

Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
There was a stampede due to firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर/गागलहेड़ी। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे हम काम खत्म कर लौट रहे थे। मेरे साथ भाई सूफियान और हरियाबांस गांव निवासी उस्मान व दो अन्य मजदूर भी थे। इसी दौरान पीछे से अचानक कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक गोली सूफियान और एक गोली उस्मान को लगी। दोनों लहूलुहान होकर गिर गए, तभी वहां पर भगदड़ मच गई। कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ।
वहां से गुजर रहे लोग जान-बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। मैं भी अपने भाई और साथी उस्मान को घायल अवस्था में वहां से लेकर भागा। फायरिंग करने के बाद हमलावर भी वहां से भाग गए। घटना के बाद परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल की बैटरी खत्म थी। अल्लाह का शुक्र है कि जान बच गई। यह पूरा मामला जम्मू कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों की गोली के शिकार हुए सूफियान के भाई शाहबाज ने फोन पर बातचीत के दौरान बताई।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला निवासी इनाम के दो बेटे सूफियान और शाहबाज 9 अगस्त को देवबंद के ठेकेदार के साथ जम्मू कश्मीर के बड़गाम में काम करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर वह जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का काम कर रहे हैं। उनके साथ गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरियाबांस का उस्मान पुत्र जुल्फान भी काम कर रहा है। तीनों वेल्डर हैं।
शुक्रवार शाम जम्मू कश्मीर के बड़गाम में सूफियान और उस्मान को आतंकियों ने गोली मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
n परिजन डर जाएंगे, इसलिए उस्मान ने नहीं दी जानकारी : गांव हरियाबांस निवासी उस्मान मलिक के बड़े भाई गुफरान ने बताया कि उनके परिवार में माता पिता के साथ ही चार भाई और चार बहनें हैं। उस्मान सबसे छोटा और अविवाहित है।

उस्मान से रात 9 बजे भी फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने गोली लगने की बात नहीं बताई। सुबह उन्हें सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनल के माध्यम से पता चला, तब वीडियो कॉल पर बात कर राहत की सांस ली। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed