फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a lot of denomination of land and houses this year

इस साल जमीन और आवासों के खूब हुए बैनामे

Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of denomination of land and houses this year
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण काल खत्म होने पर लोगों ने जमीन, प्लान और मकान खूब खरीदे हैं। निबंधन विभाग के आंकडे़ इसके गवाह हैं। इस वित्तीय वर्ष में गत वर्ष की तुलना में 10145 संपत्तियों के बैनामे अधिक हुए हैं। विभाग को भी गत वर्ष की तुलना में 66.88 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के अप्रैल से ही कोरोना संक्रमण महामारी शुरू हो गई थी। हालांकि 25 मार्च से ही पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। उस साल करीब सात माह तक लगातार कोरोना संक्रमण काल रहा। इसके बाद वर्ष 2021 में मार्च, अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। कोरोना संक्रमण का असर सभी विभागों पर पड़ा। लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण जमीन जायदाद भी खरीदना कम कर दिया था। निबंधन विभाग पर भी इसका असर दिखाई दिया। गत वर्ष जून के बाद कोरोना संक्रमण खत्म हुआ। हालांकि नवंबर माह में फिर से तीसरी लहर रही, मगर इसका कोई नुकसान नहीं पहुंचा। गत वर्ष जून के बाद से लोगों ने खेती की जमीन, प्लान, मकान आदि के खूब बैनामे कराए। इसी वजह से वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10145 रजिस्ट्री अधिक हुई। जनपद में सदर तहसील में तीन के अलावा तहसील देवबंद, बेहट, रामपुर मनिहारान और नकुड़ के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में इस वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 47423 बैनामे हुए, जबकि गत वित्तीय वर्ष में 37278 बैनामे हुए थे। स्टांप एवं निबंधन विभाग को भी 66.88 करोड़ अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22------वित्तीय वर्ष 2020-21
बैनामा खेती---12630------- 11125
आवासीय प्लाट-----30053---- 22264
औद्योगिक---10-----------10
मकान-------4212---------3543
आवास विकास--493-----330
विकास प्राधिकरण--25----6
----------------------------------
योग-----------47423------37278
-------------------------------------
नोट- स्टांप, निबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार- वित्तीय वर्ष 2021-22 के फरवरी तक
- कोरोना संक्रमण काल में कम बैनामे हुए थे। अब काफी रजिस्ट्री हो रही है। गत वित्तीय वर्ष में 236.59 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी, जबकि इस वित्तीय वर्ष में 303.47 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है, जो गत वर्ष से 66.66 करोड़ रुपये अधिक है। इस वर्ष बैनामे भी 10145 अधिक हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--आरपी सिंह, उप आयुक्त स्टांप, उप महानिरीक्षक निबंधन, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed