{"_id":"66ca4ed39a8be950ee0601e6","slug":"there-was-a-jam-on-doon-highway-due-to-debris-falling-from-the-hill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129992-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पहाड़ी से मलबा गिरने से दून हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पहाड़ी से मलबा गिरने से दून हाईवे पर लगा जाम
Sun, 25 Aug 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को बिहारीगढ़ से लेकर डाट मंदिर तक जाम जैसे हालात रहे। एक जगह पहाड़ियों से थोड़ा मलबा आने तथा दो जगहों पर एलिवेटेड रोड का काम चलने के कारण वन-वे हुए मार्ग से जाम लग गया।
बता दें कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक कई गुना अधिक बढ़ जाता है। शनिवार की सुबह मोहंड से आगे शिवालिक पहाड़ियों में मलबा आने के बाद मार्ग वन-वे हो गया। हालांकि हाईवे निर्माण में लगी मशीनों से कुछ देर बाद ही इसे हटवा दिया गया, लेकिन तब तक पूरे पहाड़ में हाईवे पर जाम लग चुका था। इसके बाद दिन भर वाहन रेंग कर गुजरते रहे। शिवालिक की पहाड़ियों में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क ना होने के कारण यात्री अपने परिजनों से संपर्क भी नहीं कर पाते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत रोगियों को होती है, जिन्हें गंभीर हालत में सहारनपुर से देहरादून के अस्पतालों के लिए रेफर किया जाता है।