फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There should be an inquiry into the land mafia making colonies on the banks of the rivers in the metropolis

Saharanpur News: महानगर में नदियों किनारे काॅलोनी बनाने वाल भूमाफिया की जांच हो

Fri, 14 Jul 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
There should be an inquiry into the land mafia making colonies on the banks of the rivers in the metropolis
सहारनपुर पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- बरसात में टूटी सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाए
- बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोताही ना हो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाने को कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सफाई कराई जाए, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे इन क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी फैलने न पाए। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की भी शीघ्र मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों से भी क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावित 118 गांवों में ग्रामवासियों एवं शहर के 28 मोहल्लों के निवासियों को राहत किट के साथ ही महिलाओं को डिग्निटी किट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो पुल टूटे हुए है उनकी बैरिकेडिंग करते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। नदी के कैचमेंट एरिया में जो कालोनियां बसाई गई है, उन काॅलोनियों को बसाने में भूमाफिया की संदिग्धता की जांच की जाए।
मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने सहारनपुर मंडल में बाढ़ एवं राहत बचाव कार्यों का विवरण तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कांवड़ यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।


बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, राजीव गुंबर, देवेन्द्र निम, महापौर डॉ. अजय सिंह के अलावा प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद, डीएम डॉ दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed