फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is no place in any religion for terrorism

आतंकवाद के लिए किसी धर्म में कोई जगह नहीं

Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
There is no place in any religion for terrorism
आतंकवाद के लिए किसी धर्म में कोई जगह नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। आतंकवाद विरोधी दिवस की पूर्व संध्या पर उर्दू तालिमी बोर्ड और आवाज इंडियन फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मोहल्ला काजी स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ख्वाजा सलमान नासरी ने कहा कि आतंकवाद के लिए किसी धर्म में जगह नहीं है। इस्लाम धर्म में तो एक इंसान के कत्ल को पूरी इंसानियत का कत्ल माना गया है। कुछ वर्षों से पूरी दुनिया आतंकवाद से ग्रस्त रही है। ऐसी स्थिति पैदा करने में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अहम भूमिका रही है, जो निंदनीय है। उर्दू तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सबको एकजुट होना होगा और युवा पीढ़ी को भी गलत विचारधारा व मानसिकता वाले लोगों से बचाना होगा। आवाज इंडियन फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर शाहिद जुबैरी ने कहा कि पाकिस्तान ही एक ऐसा मुल्क है, जो आतंकवादियों को शरण देता है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। इस दौरान इंतखाब आजाद, आबिद हसन, मंसूर, ख्वाजा, शयान नासरी, आरिश सिद्दीकी, शारिक फरीद, जीशान अहमद, अफनान नासरी, राफे सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed