{"_id":"603fd7968ebc3ee64703ab6c","slug":"there-is-no-alternative-to-blood-it-is-necessary-to-donate-blood-dr-joshi-saharanpur-news-mrt5280417131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान करना जरूरी : डॉ. जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान करना जरूरी : डॉ. जोशी
विज्ञापन
रक्तदान करके देखो, अच्छा लगता है विषय पर जिला अस्पताल में गोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अनीता जोशी ने कहा कि रक्त का कृत्रिम निर्माण नहीं किया जा सकता है। केवल और केवल रक्तदान करके ही जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। वह बुधवार को एसबीडी जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
डॉ. अनीता जोशी ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। इसमें सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने कहा कि देश भर में प्रत्येक वर्ष खून की कमी के कारण गर्भवती की जान चली जाती है। देश में प्रति वर्ष करीब एक करोड़ 20 लाख यूनिट खून की जरूरत पड़ती है, इसके सापेक्ष 90 लाख यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की मानवीय जिम्मेदारी बनती है कि वह रक्तदान करेे। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए कि मात्र एक यूनिट रक्त दान करने से वह किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।
गोष्ठी में रक्तकोष के प्रभारी एवं वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. शाहनवाज खान, पैथोलॉजिस्ट डॉ. विदुषी गुप्ता, डॉ. अभ्युदय सिंह, डॉ. वीके दत्त ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, रोटरी क्लब, यूपी पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारियों आदि को सम्मानित किया। इसमें देव कुमार, शशि सैनी, धीर सिंह, तरुण भोला, जितेंद्र सैनी, राजेंद्र अटल, मनोज चौहान, प्रदीप रोहिला मौजूद रहे।