{"_id":"6520667faa38388036041d39","slug":"there-is-mourning-in-ghalauli-due-to-the-death-of-a-contractor-in-a-road-accident-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1733-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत से घलौली में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत से घलौली में पसरा मातम
Sat, 07 Oct 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
मृतक सचिन त्यागी (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
देवबंद(सहारनपुर)। मेरठ बाईपास पर बृहस्पतिवार की देर रात दुर्घटना का शिकार हुए ठेकेदार सचिन त्यागी (लिटिल) का शव शुक्रवार की दोपहर बाद जैसे ही उनके पैतृक गांव घलौली में पहुंचा तो मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था।
घलौली के पूर्व प्रधान मास्टर रतन सिंह के पौत्र और अरविंद त्यागी के पुत्र सचिन त्यागी(38) वर्तमान में गाजियाबाद में रहकर ठेकेदारी कर रहे थे। वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे। बृहस्पतिवार को वह गांव घलौली से क्रेटा कार द्वारा गाजियाबाद जा रहे थे। देर रात मेरठ बाईपास (रोहटा ओवर क्रासिंग) पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सचिन त्यागी की मौत हो गई। मेरठ मेडिकल में पोस्टमार्टम के बाद सचिन का शव जैसे ही घलौली पहुंचा तो मातम पसर गया।
शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर लोगों का तांता उमड़ पड़ा। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशानघाट में किया गया। मृतक सचिन अपने पीछे माता-पिता, दादी-दादा, पत्नी गुंजन, पुत्री अक्षी (12) व पुत्र शौर्य (6) को रोता बिलखता छोड़ गए। इस दुखद घटना पर भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, शशिबाला पुंडीर आदि ने शोक व्यक्त किया है।