फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is a wedding in the family, Sir please arrange for a gas cylinder.

Saharanpur News: परिवार में शादी है साहब गैस सिलिंडर दिलवा दो

Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
There is a wedding in the family, Sir please arrange for a gas cylinder.
देवबंद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते फरियादी। -संवाद
सहारनपुर। प्रदेश सरकार की महत्वांक्षी योजना संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया। शनिवार को रामपुर मनिहारान, नकुड़, देवबंद और बेहट तहसीलों में हुए समाधान दिवस में 164 फरियादी पहुंचे। देवबंद में 38 शिकायतें गैस सिलिंडर को लेकर आईं। जिसमें कई फरियादियों ने कहा कि साहब परिवार में शादी है गैस सिलिंडर दिलवा दो।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के सामने कुल 40 समस्याएं आई। इनमें से छह समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान विद्युत वितरण खंड अधिकारी रामपुर, विद्युत वितरण खंड अधिकारी नानौता, चकबंदी अधिकारी सदर, ईओ रामपुर, ईओ नानौता, एसएचओ नानौता, सहायक अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी सहारनपुर, वन क्षेत्रीय अधिकारी रामपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नानौता, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रामपुर, मत्स्य निरीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नानौता, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही एसडीएम से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी है।
n शादी का दिखाया कार्ड और मांगे 15 सिलिंडर : देवबंद। खंड विकास कार्यालय सभागार में अधिकारियों के समक्ष रसोई गैस सिलिंडर दिलवाने समेत विभिन्न विभागों की 38 शिकायतों पहुंची। इनमें से मौके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। एडीएम-ई संतोष बाहदुर सिंह की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा शिकायत रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की पहुंची। कई लोगों ने अपने बेटियों, भाई एवं बहनों के विवाह समारोह के कार्ड अधिकारियों को दिखाते हुए उनसे 15-15 सिलिंडर दिलवाने की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed