फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is a possibility of erosion in the banks of Yamuna river

यमुना नदी के किनारों में कटाव की संभावना बनी

Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of erosion in the banks of Yamuna river
चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिन से हो रही वर्षा का पानी यमुना नदी में आने से गांव गाजदीनपुर तथा सोंधेबांस के नजदीक नदी के किनारों में कटाव होने की संभावना बढ़ गई है। यमुना का पानी किनारों से मिलकर चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यमुना नदी बाढ़ आने से गाजदीनपुर तथा सोंधेबांस में बनाए तटबंधों के बीच की ठोकरें टूट गई थी। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को ठोकरें टूटने की सूचना देने के बाद भी ठोकरों की मरम्मत नहीं की गई। यमुना नदी में बरसाती पानी आने से तटबंध के बीच कटाव शुरू हो सकता है। पूर्व प्रधान चौधरी संजय नंबरदार ने बताया उन्होंने सांसद प्रदीप चौधरी के माध्यम से जिला प्रशासन को ठोकरे बनवाने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन बरसात शुरू होने तक भी ठोकरे नहीं बनाई गई है। तीन दिन से यमुना नदी में ज्यादा पानी आने के कारण नदी में नाव भी नहीं चल रही है। इस कारण दोनों गांव के लोग जरूरी काम होने के बाद भी चिलकाना से होते सहारनपुर नहीं जा पा रहे है। गांव सोंधेबांस के प्रधान मांगेराम, गाजदीनपुर के प्रधान सकटू कश्यप कश्यप, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह अनिल कुमार आदि ने जिला प्रशासन से गाजदीनपुर तथा सोंधेबांस की तरफ ठोकरों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में यमुना नदी में आने वाले बाढ़ के पानी से गांव की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री करेंगे पुलिस निर्माण की घोषणा
नकुड़ विधायक और राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बताया यमुना नदी के पुल निर्माण के लिए भूमि की जांच का कार्य हो चुका है। पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जी ने सहमति दे दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शीघ्र ही सहारनपुर में आकर इस पुल के निर्माण की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed