फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Then Hindon river will be known as Harnandi

फिर हरनंदी के नाम से जानी जाएगी हिंडन नदी

Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Then Hindon river will be known as Harnandi
विजयपाल बघेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करीब सौ साल बाद हिंडन नदी फिर से अपने पुराने नाम हरनंदी के नाम से जानी जाएगी। ग्रीनमैन नाम से पहचान बना चुके विजयपाल बघेल इसके लिए जुटे हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भी पुन: हरनंदी नाम को लेकर सहमति जता चुके हैं। इसके अलावा वह सातों जनपदों के मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों से भी इस संबंध में मिल चुके हैं। खास बात यह है कि हिंडन का केवल नामकरण ही नहीं होगा, बल्कि सातों जनपदों में हिंडन किनारे उपवन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंचे विजयपाल बघेल ने बताया कि हिंडन नदी का पुरातन नाम हरनंदी है, लेकिन ब्रिटिश काल में इसका नाम हिंडन कर दिया गया। वर्तमान में हिंडन नदी की हालत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में उन्होंने हिंडन नदी का नाम पुन: हरनंदी करने का अभियान छेड़ा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव से मिलकर उनकी सहमति ले चुके हैं, साथ ही उन सात जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों से भी इस संबंध में मुलाकात हुई है। बघेल ने बताया कि हिंडन नदी का केवल नामकरण ही नहीं होगा, बल्कि इसको पुराने स्वरूप में लाने का भी प्रयास है। एक से सात मार्च तक हरनंदी सप्ताह मनाया जाएगा। सभी सातों जिलों में एक-एक दिन हरनंदी यानी हिंडन नदी के किनारे वृहद स्तर पर पौधरोपण कर उपवन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिंडन के साफ होने से निश्चित रूप से यमुना नदी भी साफ होगी। उनका कहना है कि नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं, जिनकी अनदेखी और अधिक नहीं की जा सकती। यदि नदियों की उपेक्षा करेंगे, तो भविष्य में इसके घातक परिणाम मनुष्य के साथ ही सभी जीवों को भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

45 साल से पौधरोपण कर रहे ग्रीनमैन विजयपाल बघेल 45 साल से पौधरोपण कर रहे हैं। उनका दावा है कि वह प्रत्येक दिन पौधा लगाते हैं। खास बात यह है कि वह करीब 20 साल से केवल हरे रंग के कपड़े पहन रहे हैं। उन्हें हरे कपड़े पहनने की सलाह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने दी थी। ग्रीनमैन का नाम उन्हें अमेरिका के उप राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता अलगोरे से 2007 में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में त्रिदेव पौधरोपण किया
सहारनपुर। ग्रीन मैन विजयपाल बघेल ने शुक्रवार सुबह नवादा रोड स्थित नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला का दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं, साथ ही यहां मंत्रोच्चार के साथ त्रिदेव पौधरोपण किया। यानी पीपल, पिलखन और बरगद के तीन पौधों को एक गड्ढे में रोपा। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने शहर को और हरा-भरा बनाने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सुझाव भी दिए। उन्होंने गोशाला की व्यवस्था तथा शहर की साफ सफाई की सराहना की।

गोशाला में त्रिदेव वृक्षों का रोपण करते विजयपाल बघेल व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और नगर स्?

गोशाला में त्रिदेव वृक्षों का रोपण करते विजयपाल बघेल व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और नगर स्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed