{"_id":"6958117f38b104116702b634","slug":"theft-incident-to-celebrate-new-year-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166398-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नए साल का जश्न मनाने के लिए की चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नए साल का जश्न मनाने के लिए की चोरी की वारदात
Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। नए साल का जश्न मनाने की चाह में तीन युवकों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन गंगोह पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेरते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने मोहल्ला टांकान निवासी सावन, रजत और सादमान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8,100 रुपये व चोरी किया गया पिट्ठू बैग बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एक जनवरी को मोहल्ला टांकान निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान के गल्ले से चोर 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। वहीं, इसी दिन गांव अलीपुरा निवासी अशोक कुमार ने बाइक से बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें नकदी के साथ उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। दोनों मामलों में थाना गंगोह पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को डिग्री कॉलेज के सामने निर्माणाधीन कॉलोनी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी के लिए पैसों की जरूरत के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी की गई रकम का बड़ा हिस्सा जश्न और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया गया, जबकि शेष रकम पुलिस ने बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी सावन और सादमान के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।