{"_id":"6199364334d63f64d365ef73","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-the-doctor-s-house-saharanpur-news-mrt565660451","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के मकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
मानकमऊ में चिकित्सक के घर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से सटे गांव मानकमऊ में चोरों ने डाक्टर के मकान के ताले तोड़कर 40 हजार की नगदी और लाखों रुपये कीमत जेवरात चोरी कर लिए। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गंगोह रोड स्थित गांव मानकमऊ में मदीना मस्जिद के निकट डॉ. मोहम्मद शीराज का मकान व क्लीनिक है। मोहम्मद शीराज ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ देहरादून गए थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वह वापस लौट आए। घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी के भी ताले तोड़ रखे थे। चोर सोने का आठ तोले का हार, चार अंगूठी, हीर लगी अंगूठी, कानों की दो बाली, चांदी के दो के दो सैट, चार जोड़ी पायजेब, छह घड़ियां, एक मोबाइल फोन व 40 हजार की नकदी पर चोरी कर ले गए। इन सबकी कीमत लाखों रुपये में है।
पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सिटी राजेेेश कुमार ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया।