फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The youth who came to visit Hathnikund barrage drowned in Yamuna

हथनीकुंड बैराज पर घूमने आया युवक यमुना में डूबा

Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The youth who came to visit Hathnikund barrage drowned in Yamuna
युवक के डूबने के बाद बैराज पर तलाशी के दौरान जुटे लोग - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। हथनीकुंड बैराज पर घूमने आया चंडीगढ़ निवासी एक युवक लांड़ापुल के पास यमुना नदी में डूब गया। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण उनके सामने दिक्कतें आ रही हैं। बैराज से कुछ पानी कम कराने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 38 निवासी राजू (35) पुत्र मोतीराम सहारनपुर के शालीमार गार्डन अपनी ससुराल में आया हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे राजू अपने दो सालों अनुज व नीरज, दोस्त शिवकुमार निवासी रामबाला निसार रोड सहारनपुर तथा अपने दो बच्चों गुन्नु (4) व आयुष (5) के साथ हथनीकुंड बैराज पर घूमने आया था। अनुज ने बताया, कि राजू उन्हें शौच के लिए जाने की बात कहकर लांड़ापुर की तरफ चला गया। काफी देर बाद भी जब वह उनके पास नहीं लौटा तो वे बैराज पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस उन्हें लेकर लांड़ापुल पर पहुंची। यहां यमुना नदी के किनारे पर राजू के जूते व कपड़े रखे मिले। आशंका जताई जा रही है कि राजू नहाने के लिए नदी में उतरा होगा और पानी ज्यादा होने के कारण डूब गया। चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और पुलिस मिलकर लगातार राजू की तलाश कर रही है लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। उधर यमुना में पानी ज्यादा होने के कारण गोताखोरों को भी परेशानी हो रही है। बैराज के अधिकारियों से कुछ पानी कम कराने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed