फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The youth of Moradabad and Gautam Buddha Nagar showed their strength

Saharanpur News: मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर के युवाओं ने दिखाया दम

Thu, 10 Aug 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The youth of Moradabad and Gautam Buddha Nagar showed their strength
स्टेडियम में सेना भर्ती में दौडते युवा मौजूद डीएम व सेना के अ​धिकारी श्रोत सेना
-- सेना भर्ती प्रक्रिया में दौड़ में बाहर होने पर भावुक हुए कई नौजवान
विज्ञापन

-- उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मुख्यालय भर्ती जोन के एडीजी ने दिखाई हरी झंडी




संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में जनपद गौतमबुद्धनगर और मुरादाबाद के युवाओं ने दमखम दिखाया। दौड़ में बाहर हुए युवा भावुक हो गए और उनके आंसू छलक गए। इसके साथ ही सेना के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मुख्यालय भर्ती जोन के एडीजी ने हरी झंडी दिखाई है।
बुधवार को सेना के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड भर्ती जोन मुख्यालय के एडीजी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं का हौसला भी बढ़ाया। सुबह छह बजे एडीजी ने युवाओं के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। कई युवाओं की दौड़ में सांसें फूल गईं और वह गिर भी गए। दौड़ में पास हुए युवाओं ने जिगजैग, बीम, लंबी कूद प्रक्रिया में भाग लिया। इसके बाद अपने दस्तावेज जमा कराए। वहीं, कई ऐसे युवा भी दिखाई दिए, जो दौड़ में बाहर हो गए। वह सेना में भर्ती होने का सपना लेकर आए थे, लेकिन फेल हो जाने पर उनके आंसू छलक गए।
विज्ञापन

------

जिलाधिकारी ने युवाओं को बांटा नाश्ते का सामान

जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने अंबाला रोड पर लगाए स्टॉल में अभ्यर्थियों को नाश्ते का सामान वितरित किया। उन्होंने बिस्कुट के पैकेट और फ्रूटी एवं पानी बोतलें बांटीं। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

आज होगी हापुड़-गाजियाबाद नौजवानों की अग्निपरीक्षा
बृहस्पतिवार जनपद गाजियाबाद और हापुड़ के युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। बुधवार की शाम से ही युवा सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए। इनके रुकने की व्यवस्था गांधी पार्क, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज और अंबाला रोड पर की गई।
--------
भारत माता के जयकारे लगाए, बार्डर पर तैनात होने का सपना
युवाओं में देशभक्ति के जज्बा दिखाई दिया। युवाओं ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव बोड़ा निवासी निखिल भाटी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह सेना भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यही उनका और परिवार का सपना है। इसी जनपद के गांव पतलाखेड़ा निवासी सिद्धार्थ ने कहा कि सेना में भर्ती होकर बार्डर पर ड्यूटी करना चाहते हैं। देश की खातिर वह अपनी जान भी दे देंगे। मुरादाबाद के बुुद्ध विहार निवासी नकुल और लाइन पार निवासी प्रियांशु चौहान का कहना है कि देश सेवा ही उनका सपना है। सेना में भर्ती होकर वह देश सेवा करना चाहते हैं।


-------

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। स्टेडियम के बाहर सड़कों पर पुलिस ने व्यवस्था संभाली तो स्टेडियम के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सेना की पुलिस ने व्यवस्था चाकचौबंद रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed