फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man pleaded to get his wife back

Saharanpur News: युवक ने लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार

Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
The young man pleaded to get his wife back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नागल। क्षेत्र के गांव लाखनौर निवासी युवक ने अपने ससुरालियों पर उसकी पत्नी को बिना तलाक दिलाए किसी दूसरे के साथ भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव सिद्धपुरा निवासी युवती से हुई थी। उसके चार बेटी हैं। दो साल पहले पति पत्नी में विवाद हो जाने के कारण उसकी पत्नी चारों बच्चों को लेकर घर में रखी नगदी तथा सोने चांदी के जेवर के साथ अपने मायके चली गई थी। तभी से वह समाज के लोगों की पंचायत में पत्नी को अपने साथ लाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि 15 सितंबर को ससुरालियों ने उसकी पत्नी को बिना तलाक दिलाए उसके बच्चों से अलग कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed