फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, हंगामा

Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
सहारनपुर। मोहल्ला अभिषेक नगर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार को कॉलोनी में शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने हत्या किए जाने का शक जताया है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अभिषेक नगर निवासी बिशनदेव ने बताया कि उसके पुत्र सुमित (28) को 15 मार्च को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। 16 मार्च को परिजनों को पुलिस ने सूचना दी कि सुमित की नागल के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसी दिन परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। 17 मार्च को परिजनों ने थाना नागल में तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर हादसे में मामला दर्ज किया। इसी के विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने कॉलोनी में ही सुमित का शव रखकर हंगामा कर दिया। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को नागल पुलिस से बात कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके पश्चात परिजनों ने सुमित के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

युवक के पिता बिशनदेव का कहना है कि नागल पुलिस ने उन्हें जानकारी दी थी कि सुमित और उसके दो दोस्त एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। उसी समय तीनों में झगड़ा हुआ और सुमित अपने दोस्त की बाइक लेकर वहां से भागने लगा। इसी बीच बाइक ट्रक से टकराई और सुमित की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बिशनदेव का कहना है कि अगर हादसे में उसके पुत्र की मौत हुई है तो उसके दोनों दोस्त फरार क्यों हैं। उन्हें शक है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। उधर, एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुमित के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। हत्या की बाद सामने आई तो मामले को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed