फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The workers demonstrated against the head and employment servant

मजदूरों ने प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The workers demonstrated against the head and employment servant
छुटमलपुर के गांव भैंसराऊ में प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मनरेगा में चहेतों को काम देने और चार साल पहले की गई मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाकर महिला पुरुष मजदूरों ने प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद ब्लाक के इस गांव में पंचायत भवन के सामने एकत्र मजदूर प्रमिला पत्नी भोपाल, बलबुतरी पत्नी ओमपाल, सोनिया पत्नी प्रदीप, लोकेश पत्नी सतपाल, सिमरकला पत्नी ओमपाल, रामो पत्नी तल सिंह, केला पत्नी रामपाल, बालेश पत्नी पवन आदि ने कहा उन सभी की चार साल पहले की भी मजदूरी का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। प्रधान और रोजगार सेवक अपने चहेतों को काम दे रहे हैं। गांव के अंकित, आबिद, शमशाद, राज कुमार, विजय लक्ष्मी, बबली ने कहा कि रोजगार सेवक उनसे कार्ड बनाने के नाम पर सौ से दो सौ रुपये वसूल रहा है। आरोप लगाया कि वे काम मांगने जाते हैं तो धमका कर भगा दिया जाता है। मजदूरों ने डीएम को पत्र भेज कर मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार ने कहा आरोप मिथ्या है। जबकि प्रधान कीरत सिंह ने बताया कि लाक डाउन के चलते गांव में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है। वे हर घर से एक को काम देने की बात कह रहे थे, जबकि लोग यह चाहते हैं कि एक घर से कई कई को काम मिले। इसी बात पर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। सभी आरोप गलत हैं। वे एक घर से एक को काम देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed