फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The worker if a foundation's brick : Vinod Gupta

इमारत की नींव की ईंट होता है मजदूर : विनोद गुप्ता

Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The worker if a foundation's brick : Vinod Gupta
रामपुर मनिहारान के रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स में राज मिस्त्री से बात करते विनोद गुप्ता। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रामरति एजूकेशन कांप्लेक्स में 9 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे साइंस ब्लाक में लगे कारीगर व मजदूरों के साथ मुलाकात में एनआरआई विनोद गुप्ता ने कहा कि मजदूर नींव की ईंट होता है जो किसी को दिखाई नहीं देता, जबकि कारीगर किसी भी इमारत की चोटी की खूबसूरती होता है। उसे सब देखते हैं। नींव के बिना कोई इमारत टिक नहीं सकती। उन्होंने बिल्डिंग में लगे मजदूरों बधाई दी। उन्होंने कहा कि वास्तव में मजदूर ही अपना खून पसीना बहाकर एक सुंदर इमारत को खड़ा करता है उसे भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे विनोद गुप्ता 29 नवंबर को संस्थान में पहुंचे। शनिवार को वह साइंस ब्लाक बिल्डिंग में कार्यरत मजदूरों से मिले। उन्होंने राज मिस्त्री इस्लाम, घनश्याम, मैनपाल, कुलदीप कश्यप आदि से उनके अनुभव को लेकर जानकारी ली। उन्हें संस्थान में काम करते वक़्त कैसा लगा रहा है। राज मिस्त्री का कहना था कि उन्हें संस्थान की ओर से नि:शुल्क बेहतर खाना, स्वच्छ जल, हेलमेट, यूनिफॉर्म, दस्ताने आदि मिल रहे हैं। अन्य जगह कार्य करने पर उन्हें यह सुविधा नहीं मिलती थी। विनोद गुप्ता ने कहा कि वास्तव में मजदूर नींव की ईंट होता है वही अपना खून पसीना बहाकर बड़ी से बड़ी इमारत को खड़ा करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जो राज मिस्त्री यहां कार्यरत है यदि संस्थान में वह अपने बच्चों को शिक्षा दिलाते हैं तो उनके बच्चों को रियायत दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा के पुत्र अशुतोष दयाल शर्मा, सुश्री तनाया, जनरल एमएआर नारंग, डा एसपी सिंह, सनिश वीएम, अशोक कुमार, सुभाष कटवाल, अनिता, सुधा पंवार, भावना सचदेवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed