फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The woman took away jewelery worth 1.80 lakhs by smelling intoxicants

नशीला पदार्थ सुंघा 1.80 लाख के जेवरात लेकर फुर्र हुई महिला

Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The woman took away jewelery worth 1.80 lakhs by smelling intoxicants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिला ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जेवरात की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बनाई गई है।

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी सचिन पुत्र कदम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले कई दिन से बर्तन बेचने वाली महिलाओं का गांव में आना जाना लगा था। ये महिलाएं टूटे-फूटे बर्तनों के बदले नए बर्तन देती थी। बुधवार की शाम एक महिला बर्तन लेकर गांव में आई और उनके घर चली गई। उसके घर में परिवार की रोनिका, बेबी, प्रीति व गुड्डी को घर में अकेला देखकर उसने बर्तन बेचने के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में रखे सात सोने व नौ चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। जब उनके घर की महिलाओं को होश आया तो घर से जेवरात चोरी होने का पता चला। थाना प्रभारी सोबीर नागर का कहना ह, कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें, कि एक सप्ताह पूर्व इसए तरह की महिलाओं ने कातला गांव निवासी सत्तो देवी पत्नी संजय राणा के घर से भी सोने चांदी के जेवरात साफ किए थे। इससे पहले दल्हेड़ी गांव में कपड़े की फेरी लगाने वाले दो ठगों ने भी अबरी पुत्र महेंद्र लाला के परिवार को ऐसे ही निशाना बनाकर दस हजार रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed