{"_id":"6104513a8ebc3e094862c3c3","slug":"the-woman-herself-jumped-by-throwing-the-child-into-the-canal-saharanpur-news-mrt5496430200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को नहर फेंक खुद भी कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को नहर फेंक खुद भी कूदी महिला
विज्ञापन
- नहर के पास खड़े युवकों ने महिला और बच्चे को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में मानकमऊ स्थित नहर पर एक महिला ने अपने बच्चे सहित आत्महत्या करने की कोशिश की। पहले तो उसने बच्चे को नहर में फेंका और फिर खुद कूद गई। नहर के पास खड़े युवकों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया।
महिला मानकमऊ क्षेत्र की रहने वाली है। शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ नहर पर पहुंची। महिला ने पहले तो बच्चे को नहर में फेंका और फिर खुद कूद पड़ी। इसी दौरान गांव थरौली निवासी सुमित और नेत्रपाल भी वहां खड़े थे तथा कुछ युवक नहर में नहा रहे थे। उन्होंने यह देखते ही महिला और बच्चे को पानी से बाहर निकाला। पास में ही मानकमऊ चौकी पर ले जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर परिजनों को भी बुलाया। मालूम चला है कि महिला मानसिक तनाव में थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया। लेकिन परिजनों के आने के बाद उसने अपनी गलती स्वीकारी। जिसके बाद परिजन महिला और बच्चे को साथ लेकर लौट गए।