फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The whole year has been in vain, not yet expected to start practice

पूरा साल गया बेकार, अभी नहीं अभ्यास शुरू होने के आसार

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The whole year has been in vain, not yet expected to start practice
सहारनपुर। कोरोना ने खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया है। मार्च 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद अनलॉक भी आया, मगर खेल शुरू नहीं हो पाए। स्टेडियम भी सूना पड़ा है, जिसमें खिलाड़ी अभ्यास करने नहीं जा पा रहे हैं। अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे एक बार फिर खिलाड़ी मायूस हुए हैं, क्योंकि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे यह कहना मुमकिन नहीं है कि स्टेडियम में खेलों का अभ्यास कब शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर में डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यहां पर जूडो खिलाड़ियों का छात्रावास भी है, जो इन दिनों खाली पड़ा है। क्योंकि एक साल पूर्व जब लॉकडाउन लगा था, तभी से खिलाड़ी अपने घरों को चले गए थे। इसी वजह से खिलाड़ियों द्वारा अपने क्षेत्र में ही सड़कों पर दौड़ का अभ्यास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एथलेटिक्स और अन्य खेलों का भी अभ्यास नहीं हो रहा है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का कार्य भी अधर में लटका हुआ है, जबकि सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए स्टेडियम में खोदाई और फिर मिट्टी भराव का भी कार्य हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- कोच का नवीनीकरण भी नहीं हुआ
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच के कई पदों को लेकर नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। ऐसे में यदि खिलाड़ियों को अभ्यास दिलाने वालों का भी टोटा है। इसके अलावा साल भर में अनेक प्रतियोगिताएं हो जाती थीं, वह भी नहीं हो पाई हैं।

---- वर्जन
स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से अभी कहना मुश्किल है कि कब तक स्टेडियम में खेलों का अभ्यास शुरू हो पाएगा। - प्रेमकुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed